दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
19-Jun-2024 07:54 AM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य में आए दिन गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से भी सामने आया है। जहां छेड़खानी का विरोध करने पर गोलियां बरसाई गई हैं।
दरअसल, मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के पिता सहित दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी थानाक्षेत्र के देउरी गांव में विगत रात्रि 8 बजे के आसपास इस घटना में दो लोगों पर गोलियां बरसाई गई। जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की स्थिति को काफी गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान गांव के ही मोहम्मद जाहिर के रूप में हुई है। इनको घर के दरवाजे पर बैठी युवती के द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी।
उधर, गोली चलाने वाले युवक की पहचान गिरधारी झा के रूप में की हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है ।