PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
06-Jan-2024 06:01 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार ने सेविका-सहायिका को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि हड़ताल के दौरान चयनमुक्त की गयी 10203 सेविका और 8016 सहायिका वापस होंगी। सेविका-सहायिका के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही साथ सरकार ने सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया है।
दरअसल, सेवा स्थाई करने के साथ ही मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर बिहार की सेविका और सहायिका लंबे समय से हड़ताल पर थी। शीतकालीन सत्र के दौरान सेविका-सहायिका संघ ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद राज्यभर की हजारों सेविका-सहायिका को चयन मुक्त कर दिया गया था। बिहार राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्या को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिये कई कदम उठाये गये हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी। जो आंगनबाड़ी सेविकायें एवं सहायिकायें हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गयीं थी, उनकी वापसी की जायेगी।