ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

चौथे समन पर भी ED के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, पत्र लिखकर बताई वजह

चौथे समन पर भी ED के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, पत्र लिखकर बताई वजह

18-Jan-2024 01:44 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। चौथे समन के बावजूद केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी केजरीवाल का इंतजार कर ही रहे थे कि अधिकारियों को केजरीवाल की चिट्ठी मिली।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर ईडी को उसके चौथे समन का जवाब भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय को खत लिखकर केजरीवाल ने इसे राजनीतिक समन बताया है। केजरीवाल ने एक बार फिर यह आरोप लगाया है कि बीजेपी का मकसद उनको गिरफ्तार करना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी की तरफ से समन भेजे जा रहे हैं। 


वहीं आम आदमी पार्टी ने भी ईडी के समन पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं, फिर समन और गिरफ्तारी क्यों करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि जो नेताभ्रष्ट होते हैं वो बीजेपी में चले जाते हैं, उनके मामले बंद कर दिये जाते हैं।हमने भ्रष्टाचार नहीं किया, हमारा कोई नेता बीजेपी में नहीं जाएगा। बता दें कि इसी मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं।