5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
16-Apr-2022 08:50 PM
PATNA: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को आज अपनी ही जाति के लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। पशुपति पारस मोकामा के पास घोसवरी के चाराडीह में बाबा चौहरमल महोत्सव में शिरकत करने गये थे। वहां उनके खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। लोगों के भीषण आक्रोश के बीच पारस को पुलिस सुरक्षा में वहां से जैसे-तैसे निकलना पड़ा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना आज शाम की है. मोकामा के टाल इलाके में चाराडीह गांव है, जहां पासवान जाति के अराध्य देव चौहरमल का मंदिर है. आज से वहां तीन दिनों के चौहरमल जयंती की शुरूआत हुई है. पशुपति कुमार पारस उसी कार्यक्रम में शिरकत करने गये थे. पारस ने चौहरमल मंदिर में जाकर पूजा की. लेकिन उनके बाहर निकलते ही हंगामा हो गया।
चौहरमल मंदिर के बाहर बडी तादाद में लोग मौजूद थे. पारस के मंदिर से बाहर निकलते ही चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए. कुछ लोगों ने पशुपति पारस की गाडी को रोकना चाहा. लेकिन पारस काफी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां गये थे. उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने नारेबाजी और घेराव कर रहे लोगों को हटाना चाहा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों का आक्रोश और भड़क गया. लोगों ने पारस की गाड़ी को घेर लिया. इस बीच कुछ लोगों ने पत्थर भी चलाना शुरू कर दिया।
लोगों ने पशुपति पारस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुलिस ने जैसे-तैसे केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को बाहर निकाला. पारस के काफिले में गये कई दूसरी गाड़ियों को भी भीड़ ने घेर लिया था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन गाड़ियों को बाहर निकाला. पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच पशुपति कुमार पारस वहां से बाहर निकल पाये।
इससे पहले चिराग पासवान भी आज चौहरमल मेले में पहुंचे थे. वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. बता दें कि मोकामा घोसबरी के चाराडीह के चौहरमल मेले में पूरे बिहार से पासवान जाति के लोग पहुंचते हैं. दशकों तक स्व. रामविलास पासवान उस मेले में शिरकत करते रहे हैं।