Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
25-Oct-2022 05:25 PM
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ होगी। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे लोग बड़ी संख्या में अपने घर आते हैं। इस बार कोरोना का प्रसार कम होने की वजह से ट्रेनो में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। जिसके कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को रेलवे मंत्रालय में बात करने का निर्देश दिया। जिसके बाद मुख्य सचिव ने रेलवे के अधिकारियों से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने महापर्व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की। उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा छठ पूजा में शामिल होने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर बिहार आते हैं। इस वर्ष कोरोना के प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी।
आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो। रेलवे के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की हुई बातचीत के बाद यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अब ट्रेनों की संख्या बढायी जा सकेगी और बिहार लौट रहे लोगों को राहत मिल सकेगी।