ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

छठ मनाने गांव गये थे मुखिया इधर घर में हो गई 30 लाख की चोरी, नीचे रह रहे किरायेदार को भी नहीं लगी भनक

21-Nov-2023 09:58 PM

By First Bihar

NALANDA: इस बार महापर्व छठ में अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखकर यही लग रहा था कि शायद बदमाशों में छठी मईया का भी डर खत्म हो गया है। क्योंकि चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ में लोग गलत काम करने से परहेज करते हैं। लेकिन इस साल यह देखने को मिला की अपराधियों को किसी का डर नहीं है। अपराधी बेखौफ हत्या, लूट, डकैती, रेप जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 


बात नालंदा की करे तो सोहरसराय थाना इलाके के मंसूरनगर मुहल्ले में बदमाशों ने एक मुखिया के घर को निशाना बनाया है। मुखिया छठ में अपने गांव गये हुए थे। दो मंजिला मकान में वे दूसरे तल्ले पर रहते हैं और नीचे किरायेदार रहता है। इतनी बड़ी चोरी की घटना हो गयी लेकिन नीचे के किरायेदार को भी इसकी भनक नहीं लगी। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर कैश समेत 30 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली और आराम से घर का सामान लेकर फरार हो गया। 


आज जब फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले किरायेदार कपड़ा सुखाने छत पर गये तो चोरी की का पता चला उन्होंने तुरंत घर के मालिक को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया तुरंत घर के लिए रवाना हो गये। वे छठ मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक आवास पर 17 नवम्बर को गये हुए थे। पीड़ित अनिल कुमार उर्फ रामचंद्र प्रसाद बिंद प्रखंड के कथराही पंचायत के मुखिया हैं। वे परिवार के साथ मंसूरनगर पहुंचे और घर का दरवाजा खोला तो पैर तले जमीन खिसक गयी। 


घर में रखे सारे कीमती सामान चोर अपने साथ ले गया था। चोरों ने अलमीरा और बक्से का ताला तोड़कर 64 हजार नगद और 30 लाख का गहना चुरा लिया। इसकी जानकारी मुखिया ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मुखिया के घर में चोरी की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।