ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

छत की ढलाई के दौरान शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 छत की ढलाई के दौरान शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

09-Oct-2023 10:21 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा में छत ढ़लाई के दौरान शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र के चांदनी चौक के पास की है जहां एक मकान की छत ढ़लाई के दौरान शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


बताया जाता है कि चांदनी चौक के समीप अरविंद यादव नामक व्यक्ति के यहाँ छत की ढ़लाई हो रही थी। रात करीब 7 बजे तक आधा से अधिक छत की ढलाई हो चुकी थी। इसके बाद अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गया। छत के नीचे काम रहे एक मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भान टेकठी निवासी गजेंद्र मंडल उर्फ खट्टर के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर की पहचान भान निवासी सरवन मुखिया के रूप में हुई। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ मजदूर और मिस्त्री छत के ऊपर काम रहे थे। जबकि कुछ लोग नीचे में थे। अचानक शाम करीब सात बजे के आसपास छत भरभरा कर नीचे गिर गया। इस दौरान छत के ऊपर मौजूद लोग बगल के धान खेत में कूद कर और कुछ लोग पिलर पकड़कर अपनी जान बचाई। छत के ऊपर रहे लोगों को भी हल्की चोटें आई है। इधर परिजनों ने बताया कि गाँव के ही बुद्दन मंडल नामक ठेकेदार मजदूरों को वहाँ काम पर ले गये थे। वही घटना को लेकर भर्राही ओपी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं मृतक भान टेकठी के गजेंद्र मंडल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।