गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Nov-2023 06:45 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में छठ महापर्व के मौके पर राजनीति शांत हो जाती रही है लेकिन इस बार छठ के समय भी राजनीतिक गतिविधियां थम नहीं रही हैं. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने छठ के मौके पर भी अपने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन को लोगों तक पहुंचाने की मुहिम छेड़ रखी है.
लोजपा(रामविलास) के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से वैशाली लोकसभा क्षेत्र में चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन को लोगों तक पहुंचाने की मुहिम चला रहे हैं. इसके तहत पार्टी के नेताओं ने आज सरैया प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत मे जनसंपर्क कर चिराग पासवान जी के मिशन "बिहार 1st-बिहारी 1st" विजन डाक्यूमेंट के बारे में लोगों को बताया और उसे हर घर तक पहुंचाने का आहवान किया.
लोजपा(रामविलास) के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज वैशाली लोकसभा क्षेत्र के सरैया प्रखंड के पोखरैरा और बहिलवारा पंचायत मे भी जनसंपर्क किया गया. वहीं, किसान चाची के नाम से चर्चित पद्मश्री राजकुमारी देवी से भी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मुलाकात कर उनसे लोजपा को आशीर्वाद देने का आग्रह किया.
लोजपा(रामविलास) के नेताओं ने मीनापुर प्रखेंड के टेंगरारी, हरसेर, चतुर्शी, रामनगर जैसे पंचायतों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मीडिया बात करते हुए पार्टी के संगठन मंत्री रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन डाक्यूमेंट ही बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले सकता है. बिहार का नेतृत्व करने वाले के पास अगर विजन औऱ इच्छाशक्ति हो तो बिहार को देश में फर्स्ट बनने से कोई रोक नहीं सकता. चिराग पासवान के पास वह विजन है.