ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान युवक की मौत, पैर फिसलने के...

छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान युवक की मौत, पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में समाया

19-Nov-2023 09:16 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: महापर्व छठ पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने गये एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि छठ घाट पर व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रही थी तभी युवक भी हाथ में लोटा लेकर जल चढ़ा रहा था तभी अचानक उसका पैर ऐसा फिसला कि वो गहरे पानी में समा गया। 


जिसके बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसकी जान बचाने में सफलता नहीं मिली। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गयी। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केसावे गांव स्थित पोखर की है। मृतक की पहचान केसावे वार्ड 8 निवासी विश्वकर्मा झा के 21 वर्षीय पुत्र अंशु के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बर्तन दुकान में सेल्समैन का काम करता था। छठ के दिन हुए इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी सदमे में है। मौके पर मौजूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के गांव में मातम का माहौल है।