ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

छत पर खड़ा होकर युवक देख रहा था झगड़ा, पेट में गोली लगने से हो गयी मौत

छत पर खड़ा होकर युवक देख रहा था झगड़ा, पेट में गोली लगने से हो गयी मौत

07-Jul-2024 09:10 PM

By First Bihar

PATNA: घर के नीचे कुछ लोग झगड़ रहे थे और युवक छत पर खड़ा होकर लड़ाई देख रहा था। इसी दौरान झगड़ा कर रहे दो पक्ष फायरिंग करने लगे तभी गोली छत पर खड़े युवक के पेट में जा लगी और युवक की मौत हो गयी। युवक को पड़ोसियों के झगड़े में अपनी जान गंवानी पड़ गयी। 


घटना बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के शोभाटीका गांव का है। मृतक की पहचान नालंदा के बेना थाना क्षेत्र के जहांबिगहा निवासी 31 वर्षीय जीतेंद्र चौहान के रूप में हुई है। जीतेंद्र का ननिहाल बाढ़ में है। वह अपने मामा के घर आया हुआ था और इलाके में हो रहे झगड़े को देखने के लिए छत पर चढ़ा था। छत पर खड़ा होकर वह झगड़ा देख रहा था तभी गोली चली और उसके पेट में जा लगी। 


इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।