थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
27-Jan-2020 02:26 PM
NALANDA: नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा कॉलेज में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया है। गुस्साएं छात्रों न प्रिंसिपल ऑफिस के गेट पर ताला जड़ दिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहें। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस बेबस बन सब कुछ देखती रही।
नालंदा कॉलेज में प्राचार्य और छात्रों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । प्रिंसिपल द्वारा एनुअल फंक्शन के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम को रद्द की जाने से आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में ताला बंद कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छात्रों के के उग्र आंदोलन को देखते हुए नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों से प्राचार्य की बात करायी ।
इस मौके पर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि जबसे डॉ ओम प्रकाश सिंह यहां के प्राचार्य बने हैं । तब से लगातार मनमानी कर रहे हैं । उनके इस रवैये से छात्रों में काफी नाराजगी है । पिछले 2 वर्षों से यहां न तो एमबीए न ही एमसीए की पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है । ना ही अब तक छात्रों को आइडेंटिटी कार्ड ही दिया गया है । अगर कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे फर्जी मुकदमा कर उसके आवाज को दबाने की कोशिश करते है।छात्रों ने कहा कि हम वीसी से वीसी से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इनका तबादला कर दिया जाए । नहीं तो हमलोगों का चरणबद्व आंदोलन जारी रहेगा ।