पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
29-Aug-2024 10:08 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक मामला कटिहार से सामने आया है। जहां छात्रों के दो गुट में खुनी झड़प की खबरें निकल कर सामने आई है। इस दौरान गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिए जाने की सुचना मिली है।
जानकारी के मुताबिक, डीएस कॉलेज स्थित छात्रावास में दो पक्ष में पैसे के लेनदेन में मारपीट हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट के क्रम में एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। उसकी ओर से चलाई गयी गोली विशाल झा नामक युवक के गर्दन के पास गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।
वहीं, घटना को लेकर एसपी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। उन्होंने सभी छात्रों से एहतियात बरतने और शांति बहाल करने की अपील की है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी की पहचान हो गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है।
उधर, घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह के साथ-साथ कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये है । घटना रात करीब 12 बजे की बताई जाती है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन के कारण मारपीट की घटना के क्रम में कुछ लोग बाहर से आए और छात्र पर गोली चला दिया । जिससे छात्र विशाल जख्मी हुए हैं । पटना को अंजाम देने वाले छात्र और अन्य दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए हैं । गोली मारने वाले दोनों आरोपी की पहचान हो गई है । जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।