मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
08-Jun-2022 03:25 PM
VAISHALI: खबर बिहार के वैशाली जिले से आ रही है, जहां एकतरफा प्यार करना कभी लड़कों पर भारी पड़ता है तो कभी छात्रा पर। इन दिनों बिहार में एकतरफे प्यार में मौत का ये तीसरा मामला सामने आय है। ताजा मामला वैशाली के गोरौल की है, जहां इंटर की छात्रा के घर में उसका फंदे से लटका शव मिला है। मृतक छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी का रहने वाला अनिल छात्रा को परेशान करता था। जब इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की। जिसके बाद छात्रा के भाई ने बीते 3 जून को थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की सुबह जब छात्रा सोनम कम्प्यूटर क्लास करने के बाद अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी युवक ने उसे फिर से परेशान किया। उसके दूसरे दिन ही छात्रा का शव उसके घर से बरामद किया गया। शव के मिलते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि आरोपी लड़के की बहन का घर मृतक छात्रा के गांव में ही है। जिसके चलते वह अक्सर गांव में आता-जाता रहता था। शव के मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की किसी ने हत्या की है या उसने खुद आत्महत्या किया है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।