‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग
16-Oct-2022 09:55 AM
PATNA : बिहार के पुनपुन में सांतवीं क्लास की छात्राओं को अपने गुरुजी से एक सवाल पूछना भाड़ी पड़ गया। दरअसल, पुनपुन के एक स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं गणित का सवाल पूछने प्राचार्य के कमरे में गई थीं। जहां छात्राओं के सवाल का समाधान करने के दौरान ही शिक्षक ने अपने काले मंसूबों को सामने लाना शुरू कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि छात्राओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया और हंगामा शुरू होते देख प्राचार्य स्कूल से निकलकर चले गए थे।
वहीं, इस घटना के बाद छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है छात्रा सीधे तौर पर प्राचार्य की कारस्तानी के बारेे में बता रही है। सातवीं की इस छात्रा का दावा है कि प्राचार्य ने उसके साथ अश्लील हरकत की। मामला पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय का है। इस वीडियो में छात्रा की सहेली व विद्यालय के अन्य बच्चे कह रहे हैं कि गणित का सवाल पूछने चार छात्राएं प्राचार्य के कमरे में गई थीं। जब चारों छात्राएं बाहर निकल रही थींं, तभी प्राचार्य ने एक छात्रा को पकड़ कर अपनी गोद में बैठा लिया। पीड़िता की सहेलियों का कहना है कि इसके बाद छात्रा रोने लगी थी। पीड़ित छात्रा ने इस बात की सूचना घर में दी।
इसके अलावा छात्रों ने बताया कि प्राचार्य सातवीं की एक छात्रा की कमर पकड़कर सवालों के जवाब दे रहे थे। गांव वालों का ये भी कहना है कि प्राचार्य अपने दो निजी स्कूल चलाते हैं। इसके चलते वे सरकारी स्कूल में कम समय देते हैं। इधर,जब इस मामले में प्राचार्य का पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उन्होंने चुप्पी साध ली है। स्कूल के बारे में बताया जा रहा है कि यहां गांव की राजनीति का भी असर है। शिक्षकों के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी भी चरम पर है।