बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
31-Aug-2023 05:45 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के संत कबीर महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की परीक्षा दे रहे एक छात्र की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और सड़क पर उतर कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात को काबू करने में पसीने छूट गए।
हंगामे को देखते हुए ललित नारायण मिथिलि यूनिवर्सिटी ने संत कबीर कॉलेज में आज हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब हिन्दी विषय की दोनों पाली की परीक्षा बाद में ली जाएगी। इसके लिए नई तिथि निर्धारित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज में बीए पार्ट 1 की परीक्षा आयोजित की गई है। छात्र अमित कुमार भी बीए पार्ट वन की परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान भीषण गर्मी के कारण अमित बेहोश हो गया। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से समय रहते उसका इलाज नहीं कराया गया जिसके कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परीक्षा दे रहे सभी छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
गुस्साए छात्रों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद किसी भी परीक्षा रूम में पंखे और पीने के पानी तक की व्यस्था नही की गई थी। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और प्रिंसिपल समेत कई शिक्षकों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया था।