ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / दुल्हन ने 2 शादी कर दूल्हों को 1.50 करोड़ रुपए का लगाया...

दुल्हन ने 2 शादी कर दूल्हों को 1.50 करोड़ रुपए का लगाया चुना, तीसरे के साथ अमेरिका हो गई फरार

07-Aug-2020 04:27 PM

RANCHI: युवती ने पहले से एक युवक से शादी की. उसके साथ कुछ दिन रहने के बाद एक करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए. कुछ दिनों के बाद फिर युवती ने दूसरे युवक से शादी कर ली. वहां से भी 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गई. फिर तीसरे युवक से शादी की और उससे के साथ अब अमेरिका फरार हो गई है. इस शातिर दुल्हन को पहले और दूसरे वाले पति खोज रहे हैं. शातिर दुल्हन चतरा के ईटखोरी की रहने वाली है. 

शादी डॉट कॉम से करती है शादी

बताया जा रहा है कि शातिर युवती प्रियंका शादी डॉट कॉम के माध्यम से युवकों के संपर्क में आती है. फिर वह शादी करती है. गिरिडीह के रहने वाले निलय नाम के शख्स के साथ संपर्क में आई. दोनों ने शादी कर दी, शादी करने के बाद निलय के साथ दो साल तक रांची रही. इस दौरान वह एक करोड़ रुपए लेकर फरार हो गई. परेशान पति ने केस दर्ज कराया.

गुजरात के मोदी को लगाया चुना

रांची से भागने के बाद युवती ने फिर शादी डॉट कॉम के माध्यम से राजकोट के अमित मोदी के संपर्क में आई. अपने आप के कुंवारी बताकर उससे शादी कर ली. कुछ दिन साथ रहने के बाद उसने कहा कि घरवालों की आर्थिक स्थिति खराब है. उन्हे पैसे चाहिए. अमित मोदी ने 50 लाख रुपए लेने के बाद प्रियंका फरार हो गई. फिर लौट कर राजकोट नहीं गई.


पुणे के युवक से की तीसरी शादी

 दिसंबर 2018 में इस शातिर दुल्हन ने फिर पुणे में सुमित दशरथ नाम के युवक से शादी कर ली. इसके बाद वह अमेरिका के कैलिफोर्निया चली गई. इस बीच जब पुणे में प्रियंका के मोबाइल पर  दूसरे पति का कॉल आया तो सुमित की मां ने देख लिया. उसके बारे में पूछताछ की वह छिपाने लगी. सुमित की मां ने अमित के नंबर पर कॉल किया और अमित ने सारी बात बचाई. जिसके बाद पति और सास ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कराया. अब चतरा पुलिस और राजकोट पुलिस ने शातिर दुल्हन को लेकर पुणे पुलिस से संपर्क किया है.