ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन

चश्मा बेचते-बेचते एक लड़की से हुआ प्यार : प्रेमिका के चक्कर में पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला

चश्मा बेचते-बेचते एक लड़की से हुआ प्यार : प्रेमिका के चक्कर में पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला

06-May-2024 02:56 PM

By First Bihar

PATNA : पटना सिटी में पति-पत्नी और वो का मामला सामना आया है। शादी के 19 साल बाद एक व्यक्ति को एक लड़की से प्यार हो गया। चश्मे की दुकान में अक्सर वह लड़की आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बात की जानकारी जब पत्नी को लगी तब वो पति का विरोध करने लगी। एक दिन पति ने प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी और बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया।


मां-बेटी को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा की है। बताया जाता है कि 40 वर्षीय संजय पटना के कोरिया टोली का रहने वाला है। उसका ससुराल पटना सिटी के मंसाराम अखाड़ा में है। जहां की रहने वाली 35 वर्षीय रंजू के साथ 19 साल पहले संजय की शादी हुई थी। संजय और रंजू की दो बेटियां हैं। एक 17 साल की सृष्टि रानी तो दूसरी 12 वर्षीया लाडो कुमारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार पटना में संजय की चश्मे की दुकान है जहां एक लड़की चश्मे बनवाने के लिए आई थी। इसी दौरान संजय से उसकी आंखे चार हो गयी। फिर किसी न किसी बहाने यह लड़की संजय से मिलने चश्मे की दुकान पर आने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। लेकिन दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी पत्नी रंजू को हो गयी। वह अक्सर इसका विरोध करती थी। पति संजय को बार-बार समझाने की कोशिश करती थी। लेकिन संजय मानने को तैयार नहीं था। 


जिससे गुस्सा होकर वह दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गयी। मायके जाने के बाद रंजू इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। मामला सिविल कोर्ट से हाईकोर्ट तक पहुंच गया। रंजू न्यायालय से न्याय की गुहार लगा ही रही थी कि उधर संजय अपनी प्रेमिका से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। तभी एक दिन पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो वह मायके से ससुराल पहुंची और पति के अवैध संबंध का विरोध करने लगी। लेकिन पत्नी का समझाना संजय को नागवार गुजर गया। 


ऐसे में गुस्साए पति ने चाकू निकाली और पत्नी और छोटी बेटी पर हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मेहंदीगंज थाने की पुलिस ने सबसे पहले घायल मां-बेटी को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। वही आरोपी पति संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।