होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
20-Aug-2024 09:07 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की 2021 में गोली मारकर हत्या की गयी थी। पंचायत चुनाव के दौरान अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद मुसरीघरारी थाने में मृतक की पत्नी ने हिमांशु पाल, धीरेन्द्र राय, अर्जुन दास, राजेश पाल के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस चर्चित हत्याकांड में आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
बिहार के चर्चित पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड में अदालत का अहम फैसला आ गया है। कोर्ट ने 8 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपर व जिला सत्र न्यायाधीश सोने लाल रजक ने 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया है। मुख्य अभियुक्त राजेश पाल, हिमांशु राय, सुमित कुमार उर्फ फुचिया, धीरेन्द्र राय उर्फ बड़का बउआ, अर्जुन दास उर्फ करिया,चंदन कुमार, निलेन्दु गिरि और सुनील राय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है।