ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के...

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता, कल लेंगे शपथ

19-Sep-2021 07:52 PM

 PUNJAB: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। चरणजीत सिंह चन्नी कल यानी सोमवार की सुबह 11 बजे पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी 1966 में हुए राज्य के पुनर्गठन के बाद से पहले दलित सीएम होंगे। इधर खबर मिल रही है कि सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। 


गौरतलब है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुनील जाखड़ और अंबिका सोनी जैसे नेताओं के नाम सीएम की रेस में चल रहे थे लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी की दूर-दूर तक चर्चा नहीं थी। ऐसे में उनको सीएम बनाया जाना कांग्रेस की ओर से सरप्राइज माना जा रहा है। वे अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह राज्य का नेतृत्व करेंगे। 


पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चुने जाने की जानकारी दी है। हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग में एकमत से सीएम बनाए जाने का फैसला लिया गया है।


चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला होने के बाद इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान के फैसले को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों का आभारी हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। चन्नी मेरे भाई हैं।


बता दें कि रामदासिया सिख समुदाय से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की चमकौर साहिब विधानसभा से विधायक हैं। कैप्टन की कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रहे चन्नी का नाम विधायकों और पर्यवेक्षकों की दिन भर चली बैठक में तय किया गया। चमकौर से तीसरी बार विधायक रहे चन्नी 2015-2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।


चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने के फैसले पर कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने ट्वीट करते हुए कहा कि "कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना, बहुत ही सुलझा हुआ, साहसिक निर्णय किया है। देश की 20% आबादी दलितों की है, एक भी CM दलित समुदाय से नहीं हैं। 17 राज्यों में बीजेपी और उनके सहयोगियों की सरकार है एक दलित CM नहीं। कांग्रेस के हाथ,सच्चा समाजिक न्याय।"