ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

चारा घोटाले में लालू यादव से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, CBI ने दायर की है याचिका

14-Feb-2020 01:12 PM

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है। चारा घोटाले में सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव से जवाब मांगा है।


लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई का कहना है कि लालू को जमानत देना गलत है। जिसपर सीजेआई शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने लालू को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। दरअसल, झारखंड उच्च न्यायालय ने लालू को जमानत प्रदान की है जिसे सीबीआई ने सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी है।


बता दें कि सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती है। वह रिम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं। लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में जमानत याचिका दायर की गई थी। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी थी। इसमें से आधी से अधिक सजा वह काट चुके हैं। इसको और सेहत का आधार बताते हुए लालू प्रसाद की ओर से जमानत की मांग की गई थी। जिसके बाद रांची हाईकोर्ट ने जुलाई 2019 में लालू को देवघर मामले में जमानत दे दी थी। लेकिन बाकी मामले में जमानत नहीं मिली है।