गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
03-Dec-2023 02:06 PM
By FIRST BIHAR
DESK: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांगेस सांसद राहुल गांधी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों देश में पनौती की खूब चर्चा हुई थी और कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेताओं ने पीएम मोदी को पनौती करार दिया था लेकिन अब पासा पलट चुका है। आज एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स पर पनौती ट्रेंड कर रहा है लेकिन अबकी बार निशाना राहुल गांधी हैं।
दरअसल, पिछले दिनों विश्वकप के फाइनल में भारत की हार के लिए विपक्षी दल पीएम मोदी को जिम्मेवार मान रहे थे और पीएम मोदी को भारतीय टीम के लिए पनौती करार दिया था। इसको लेकर देशभर में खूब सियासत भी हुई थी। अब एक बार फिर पनौती की चर्चा शुरू हो गई है लेकिन इस बार निशाना पीएम मोदी नहीं बल्कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैं। चार राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेवार माना जा रहा है।
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के मतों की गिनती आज हो रही है। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी को प्रचंड़ बढ़त मिली है और वह बहुमत के आंकड़े को हासिल कर चुकी है सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिली है जो पहले से ही तय थी। अब सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड कर रहा है, #राहुल गांधी पनौती है।
यूजर्स राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर उसके ऊपर पनौती लिख रहे हैं। एक यूजर ने राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है जिसमें वे पनौती लिखा हुए टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने राहुल की तस्वीर लगाई है जिसमें राहुल के हाथ में एक पोस्टर है और पोस्टर पर लिखा है कि ‘मैं खानदानी पनौती हूं’। एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई है जिसमें राहुल गांधी किसान की पोज में हैं और खेत में रोप तो धान रहे हैं लेकिन वहां कमल खिलता दिख रहा है। ऐसी अनेकों तस्वीरों के साथ एक्स पर #राहुल गांधी पनौती है ट्रेंड कर रहा है।