बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Feb-2020 08:02 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: भागलपुर पुलिस ने दस लाख की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा है।अपराधियों के पास से पुलिस ने शराब भी बरामद किया है। वहीं पुलिस अपहरण के पूरे मामले को शराब के विवाद से भी जोड़ कर देख रही है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी निवासी सरिता देवी ने 13 फरवरी को बबरगंज थाना में अपने बेट प्रीतम की अपराधियो के द्वारा अपहरण कर दस लाख की फिरौती की मांग को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने बताया कि अपहरण और फिरौती की सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें डीएसपी समेत कई थानाध्यक्षों को शामिल किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तोबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने गोराडीह थानाक्षेत्र से मन्ना यादव, चंदन पोद्दार, मोनू झा और रमन झा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराधियों के पास से देशी और विदेशी शराब भी बरामद किया गया है।
आशीष भारती ने बताया कि मन्ना यादव शातिर अपराधी है वो अभी-अभी ही जेल से छूट कर आया है। उसी के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी है। उन्होनें कहा कि इस मामले में अलग से केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होनें बताया कि अपह्त युवक भी पहले शराब के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस दोनों ही मामलों को जोड़ कर देख रही है कि कही शराब के विवाद में ही अपहरण की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस और भी पूछताछ के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकती है।