मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2024 02:42 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा में एक व्यक्ति को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया जिससे उसकी मौत हो गयी। हत्या के उद्धेश्य से ऐसा किया गया है। घटना छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुरा की है जहां के रहने वाले जय राम महतो को शराब में पॉइजन मिलाकर और पिला दिया गया। इस बात की जानकारी परिजनों ने दी है।
परिजनों ने बताया कि जयराम की पत्नी हमेशा दूसरों से फोन पर बातें किया करती थी जिसका जयराम अक्सर विरोध करता था। जिससे पत्नी हमेशा ही नाराज रहती थी और पति को हत्या करने की धमकी देती थी। मृतक के दो लड़का और एक लड़की है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसने शराब में जहर मिलाकर पिलाया इसका भी पता लगाने में पुलिस लगी है।
छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट