BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
25-May-2023 06:13 PM
By First Bihar
SARAN: छपरा में उत्पाद विभाग टीम ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बच्चे, बूढे और महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया। और घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शादी वाले घर में भी उत्पाद विभाग की टीम ने जमकर तोड़फोड़ की। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। गुस्साएं लोगों ने मुख्य मार्ग को बुरी तरह से जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन किया।
मामला छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेहियां गांव का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब की चेकिंग करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम अचानक घर में घुस गयी और तोड़फोड़ करने लगी। पुलिस वालों ने घरवालों पर डंडा चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान घर के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा गया। हद तो तब हो गई जब पिटाई के बाद घर में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस घर में कल बारात जानी थी वहां आज पूजा पाठ चल रहा था वहां भी घुसकर शादी के सामानों को बिखेर दिया गया।
यही नहीं शादी में आएं मेहमानों को भी पीटा गया। कई लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस की इस रवैय्ये से गुस्साएं लोगों ने टोला चौक एनएच 722 और एनएच 19 के मिलन स्थल को बुरी तरह से जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने गुस्से का इजहार किया।


