ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत: छपरा में 3 और रोहतास...

बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत: छपरा में 3 और रोहतास में 4 लोगों की गई जान

05-Sep-2023 09:55 PM

By First Bihar

 SARAN/ ROHTAS: बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत हो गयी है। रोहतास में चार और छपरा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। 


मृतकों में सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत रज्जूपुर गांव निवासी जय नारायण राय के 50 वर्षीय पुत्र अशोक राय, उनका 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार राय एवं 17 वर्षीय भतीजा रोहित कुमार राय (पिता- प्रकाश राय) शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी लोग खेत में खाद डाल रहे थे तभी आकाशीय बिजली के गिरने से तीनों वज्रपात की चपेट में आ गये और अशोक राय की मौत हो गयी। वहीं उनका बेटा और भतीजा गंभीर रुप से झुलस गया। जिन्हें गंभीर हालत में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन छपरा सदर अस्पताल पहुंचते ही सभी की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।


वही दूसरी घटना रोहतास की है जहां वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी है। घटना बड्डडी ओपी के सुकही की है। जहां 13 वर्षीय लड़की की मौत ठनका गिरने से हो गई। मृतका का नाम सबिहन खातून था। बताया जाता है की बारिश के दौरान तेज गरज के साथ हुए बज्रपात में सबिहन की मौत हो गई। इसके बाद इस मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बता दे कि दरीगांव में जहां दो चचेरे भाइयों की मौत ठनका गिरने से हो गई। वही चेनारी के कटरा बंगवा गांव में मवेशी चरा रही एक महिला कबूतरा देवी की ठनका से मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना बड्डडी ओपी क्षेत्र के सुकही की है। सभी मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

रोहतास से रंजन और छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट