ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

छपरा में सदर SDO के बॉडीगार्ड ने की खुदकुशी, बैरक में खुद को गोली मारकर दे दी जान

28-Jun-2022 04:38 PM

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां सदर एसडीओ के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना SDO के आवासीय परिसर में स्थित बैरक की है। यहां सदर SDO अरुण कुमार के बॉडीगार्ड प्रवीण चौधरी ने खुद को गोली मार ली। आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक जवान प्रवीण चौधरी बेगूसराय जिले का रहने वाला था, छपरा के सदर एसडीओ अरुण कुमार के बॉडीगार्ड के रूप मे तैनात था। बताया जा रहा है कि मृतक जवान प्रवीण चौधरी SDO आवास स्थित बैरक में रहता था। मंगलवार को अचानक बैरक में गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य जवान और बैरक की ओर भागे। जहां प्रवीण चौधरी खून से लथपथ होकर पड़ा हुआ था।


आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि बॉडीगार्ड ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। जवान ने किन परिस्थितियों ने यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।