बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Feb-2020 05:28 PM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : छपरा शहर के गांधी चौक पर पत्तल कारखाना में भीषण आग लगी है। फायर ब्रगेड की टीम लगातार आग बुझाने की कोशिशों में लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि अगलगी में 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है।बताया जा रहा है कि डबल डेकर पुल के निर्माण में लगी मशीन से हुई शार्ट सर्किट से आग लगी है।
गांधी चौक पर अशोक जी के पतल फैक्ट्री में आग लग गयी। कागज के गत्तों के बंडल में शार्ट सर्किट से आग लगते ही भभक उठी। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जल कर खाक हो गयी।
अगलगी की घटना में 20 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी। घटना की सूचना पा कर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुच आग पर काबू पाने की कोशिश की। घंटों कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कंपनी के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि डबल डेकर पुल के निर्माण में लगी मशीन द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगी है।