लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
21-Aug-2023 07:38 PM
By First Bihar
CHAPRA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया के लिए पटना से रवाना हुए। इस दौरान जेपी सेतु, लालू चौक सोनपुर, दरियापुर परसा चौक, सोनहो होते हुए गोपालगंज के लिए रवाना हुए। वही जगह-जगह पर लोगों ने राजद सुप्रीमो के काफिले को रुकवाया और लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया। लालू को देखते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गयी। अपने नेता के साथ तस्वीर लेते लोग देखें गये।
छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के प्रसाद चौक पर स्थानीय लोगों को जब इसकी सूचना काफी संख्या में लोग परसा चौक पर एकत्रित हो गए और लालू यादव के आने का इंतजार करने लगे वहीं पर जैसे ही लालू यादव का काफिला वहां से गुजरा काफी संख्या में लोगों को देखकर राजद सुप्रीमो ने खुद अपने काफिले को रुकवाया और लोगों से उनका हालचाल पूछा इस दौरान लोगों से मिलने और उनके बातचीत करने और सेल्फी लेने के लिए काफी भीड़ लगी रही।
गौरतलब है कि इलाज कराकर विदेश से लौटे लालू यादव काफी समय तक आराम कर रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे वह एक बार फिर से सक्रिय होते नजर आ रहे हैं आज नाग पंचमी के अवसर पर अपने पैतृक गांव पूजा करने जाने के क्रम में वे जिधर से भी गुजरे लोगों ने अपने प्रिय नेता का जमकर स्वागत किया और राजद सुप्रीमो ने भी लोगों से मुलाकात की हालांकि वह कार में ही रहे लेकिन काफी देर तक जगह-जगह पर लोगों ने उनके काफिले को रुकवा कर उनका स्वागत किया ।