ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

छपरा में ईंट से कुचलकर महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

06-Feb-2023 02:58 PM

By First Bihar

CHAPRA: बिहार के छपरा जिले में मॉब लिंचिंग में एक युवक की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक महिला की ईट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना मशरक थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान धवरी मदारपुर गांव निवासी जवाहर प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लालचुन्नी देवी के रूप में हुई है। मृतका की बेटी रोशनी कुमारी ने मशरक थाने में केस दर्ज कराया है। मशरक थाने में कांड संख्या- 50/23 दर्ज किया गया है। इस मामले में गांव के ही छोटेलाल मांझी को नामजद बनाया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। 


घटना की सूचना मिलने पर मशरक इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मृतका के शव को छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दर्ज प्राथमिकी में मृतका की बेटी रोशनी कुमारी ने बताया कि पड़ोसी छोटेलाल मांझी ने घर में घुसकर ईंट से पीट-पीटकर उसकी मां की हत्या कर दी। 


मृतका के पति छपरा में मजदूरी करते हैं। उन्हें 4 बेटी और 2 बेटा हैं। मां की हत्या से बच्चे काफी सदमें हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद आरोपी छोटेलाल फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।