ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

छपरा में ईंट भट्ठा मालिक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

25-Jun-2021 01:39 PM

CHAPRA: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला छपरा का है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ईंट भट्ठा मालिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय रामानंद राय को इलाज के लिए परसा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां स्थिति बिगड़ता देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की गयी। ईंट भट्ठा संचालक रामानंद राय परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। दरियापुर थाना क्षेत्र के खजौली गांव में उनका चिमनी स्थित है। चिमनी पर जाने के दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल पटना में उनका इलाज जारी है।