BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
04-Oct-2021 05:06 PM
By Sacchidananda
CHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ATM कैश वैन से 40 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दिनदहाड़े चालीस लाख रुपये की लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
एटीएम में कैश डालने के दौरान बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पेट्रोल पंप के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सारण के एसपी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी की माने तो यह मामला संदेहास्पद दिख रहा है। कैश वैन के अधिकारी लगातार अपना बयान बदल रहे हैं पहले पचास लाख की सूचना दी गयी थी लेकिन जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तब चालीस लाख रुपये की लूट की बात कही जा रही है। फिलहाल घटना के हरेक बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
बताया जाता है कि निजी कंपनी CMS के कर्मचारी बालमुकुंद और अमित अपने एक अन्य साथी के साथ रुपए लेकर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उनका पीछा कर हथियार के बल पर लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पेट्रोल पंप के पास की है। लूट के संबंध में ATM कर्मी बालमुकुंद ने बताया कि शिवगंज के समीप से दो बाइक चालक उनका पीछा करने लगे। छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर इसरौली के समीप सुनसान जगह देख अपराधियों ने उन्हें घेर लिया फिर हथियार के बल पर 40 लाख रुपए लूट लिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
