ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

छपरा में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष..बिहार संभल नहीं रहा और नीतीश देख रहे प्रधानमंत्री बनने का सपना

31-May-2023 06:58 PM

By First Bihar

CHAPRA: BJP के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी आज पहली बार छपरा पहुंचे। छपरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। छपरा पहुंचने पर सबसे पहले महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उनका स्वागत किया। उसके बाद छपरा के प्रेक्षा गृह में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी का अभिनंदन किया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 साल में जो काम किया है वो किसी ने नहीं किया है। मोदी जी के कार्यकाल में काफी विकास हुआ। उन्होंने ऐलान किया कि केंद्र और बिहार राज्य में दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार ही बनेगी। 


वही सारण में अपने संबोधन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की नीतीश कुमार के राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। प्रतिनिधि पूरे बिहार में बीस से ज्यादा लोगों की हत्या हो रही है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नकारा साबित हो रहा है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा बिहार में  प्रशासन संभल नहीं रहा है और वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। पूरे बिहार का प्रशासन बालू और दारू में व्यस्त है और नीतीश कुमार पूरी तरह से फ्यूज बल्ब की तरह हो चुके है। वही सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा की जब बिहार पिछड़ा राज्य है तो यहां की उच्च जाति अगरा कैसे हुई? यहां की सरकार बिहार को लेबर स्टेट बना दिया है।