ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

छपरा मामले में मांझी थाना प्रभारी देवानंद सस्पेंड, जांच के लिए SIT का भी गठन

05-Feb-2023 08:15 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा के मुबारकपुर गांव में घटित घटना की जांच अब एसआईटी करेगी। सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। वही मांझी थाने के थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


गौरतलब है घटना 2 फरवरी 2023 को हुई थी। मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट की गयी थी। पिटाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद मांझी थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मथुरा यादव के बेटे जतूल राय और भीम यादव के बेटे अभिषेक उर्फ कर्ण की गिरफ्तारी हुई। इस घटना के विरोध में आज रविवार को मुबारकपुर में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। एक व्यक्ति के पीट-पीटकर मारे जाने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने मुखिया के घर पर हमला बोल दिया। 


मुखिया पति की पिटाई से एक युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सिधरिया टोला स्थित मुखिया के घर और पॉल्ट्री फॉर्म में आग लगा दी। इस दौरान वहां लगे एक ट्रक और 4 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी जिसे देख एक महिला को हार्ट अटैक हुआ जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। वही इस दौरान एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। मुबारकपुर गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है। हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है। 


भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती वहां कर दी गयी है। मौके पर पहुंचे एसपी को स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मांझी थाना प्रभारी देवानंद को निलंबित किया गया। वही अपर पुलिस पदाधिकारी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। फिलहाल घटनास्थल भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। पुलिस के पदाधिकारी भी कैंप कर रहे हैं।