RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
15-Jan-2022 07:29 PM
JAHANABAD: शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है इसी क्रम में आज जहानाबाद में शराब कारोबारी ने पुलिस टीम पर हमला बोला है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी सबिता देवी को गिरफ्तार किया है।
जहानाबाद के टेहटा ओपी क्षेत्र के विजयनगर इलाके में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी ने हमला कर दिया। जिसमें सब इंस्पेक्टर सबिता कुमारी घायल हो गई वही दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए घोसी पीएससी में एडमिट कराया गया है। शराब कारोबारी के घर में जैसे ही महिला सब इंस्पेक्टर घुसी वैसे ही लाठी से दारोगा महिला के सिर पर आरोपी महिला ने हमला कर दिया। जिससे महिला दारोगा घायल हो गई।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि विजय नगर में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सबिता कुमारी दल बल के साथ रेड करने गयी थी लेकिन जैसे ही आरोपी सोनिया देवी के घर पर पहुंची लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। जिसके बाद हमला करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वही गिरफ्तार महिला के घर से शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किया है। इसकी सूचना उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्रा को दी गयी जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पुलिस पर हुए हमले में और कौन-कौन लोग शामिल थे उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।