ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

रेड के बाद राबड़ी आवास से निकले CBI अधिकारी, हंगामा कर रहे लोगों को राबड़ी-तेजप्रताप ने कराया शांत, कार्यकर्ता को राबड़ी ने जड़ा थप्पड़

रेड के बाद राबड़ी आवास से निकले CBI अधिकारी, हंगामा कर रहे लोगों को राबड़ी-तेजप्रताप ने कराया शांत, कार्यकर्ता को राबड़ी ने जड़ा थप्पड़

20-May-2022 08:35 PM

PATNA: करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चले रेड के बाद सीबीआई की टीम देर शाम राबड़ी आवास से बाहर निकली। राबड़ी आवास के बाहर सुबह से ही लालू के समर्थक जमे हुए थे। सीबीआई की छापेमारी को लेकर समर्थकों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लालू समर्थकों ने राबड़ी आवास के बाहर हंगामा मचाया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीबीआई की टीम के साथ भी धक्कामुक्की और बदसलुकी की। लोगों के हंगामे को देखते हुए सीबीआई के अधिकारियों को बाहर तक छोड़ने खुद राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव आए थे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया जिसके बाद भीड़ से अधिकारियों को निकाला गया।


सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर समर्थकों में गुस्सा देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान बीजेपी, सीबीआई और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों के इस हंगामें को देखते हुए सीबीआई के अधिकारी ने पहले ही लोकल पुलिस को बुला रखा था। खुद एएसपी काम्या मिश्रा भी मौके पर मौजूद थी। छापेमारी खत्म होते हुए सीबीआई की टीम जैसे ही राबड़ी आवास के बाहर निकली लोग और उग्र हो गये और हंगामा करने लगे।  


लोगों के हंगामे को देखते हुए खुद राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को बाहर निकलना पड़ा। राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव सीबीआई के अधिकारियों को छोड़ने कार तक खुद पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। सीबीआई की टीम में महिला सहित करीब दस लोग शामिल थे। 


सीबीआई की टीम जब राबड़ी आवास से बाहर निकली तो कार्यकर्ताओं ने घेर लिया सीबीआई की टीम को छोड़ने के लिए खुद राबड़ी देवी बाहर निकली। कार्यकर्ताओं को हटाया नहीं मानने पर राबड़ी ने जड़ दिया थप्पड़।


बता दें कि दो अधिकारी कुछ देर पहले ही राबड़ी आवास से निकल चुके थे। जिनके साथ लालू समर्थकों ने धक्कामुक्की किया। इस दौरान कार को आगे बढ़ने से रोका गया उनके साथ बदसलुकी की गयी। गाड़ी के शीशे को हाथ से पीटते लोग दिखे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सीबीआई के अधिकारियों को भीड़ से बाहर निकाला। 


गौरतलब है कि CBI ने शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर छापेमारी घंटों तक चली। कुछ ठिकानों पर छापेमारी शाम होने से पहले खत्म हो गई है जबकि कुछ जगहों पर रेड देर शाम तक चलती रही।


रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर नया केस दर्ज करने के बाद सीबीआई ने लालू परिवार पर शिकंजा कसा है। इस नए केस में लालू यादव के अलावा उनके परिवार के तीन और नामों की चर्चा है। मिली जानकारी के मुताबिक नए केस में लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों का नाम शामिल है।