ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / चंद्रिका समेत आरजेडी के 3 MLA जेडीयू में शामिल, लालू के समधी ने...

चंद्रिका समेत आरजेडी के 3 MLA जेडीयू में शामिल, लालू के समधी ने कहा- नीतीश पर बहुत भरोसा है

20-Aug-2020 03:10 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है. लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय समेत आरजेडी के 3 विधायकों ने जेडीयू का दामन थाम लिया है. इन तीनों विधायकों ने आज जेडीयू की सदस्यता हासिल कर ली.


चंद्रिका राय, फ़राज़ फातमी और पालीगंज के विधायक जयवर्द्धन यादव ने जेडीयू की सदस्यता हासिल कर ली है. इस दौरान मंत्री विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और मदन सहनी मौजूद थे. तीनों विधायकों के पार्टी छोड़ने की बात बुधवार को ही सामने आ गई थी. इससे पहले ही आरजेडी के तीन विधायक महेश्वर यादव, प्रेमा चौधरी और फराज़ फातमी को पार्टी से निष्‍कासित किया गया था, जिन्होंने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है.


लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय ने कहा कि राजद अब गरीबों की पार्टी नहीं रही.  किसी तरह अगर टिकट का बंटवारा होता है तो मेडिकल कॉलेज और  पूंजीपति या फिर मुंबई से लोग आते हैं. आरजेडी अब व्यावसायिक पार्टी बन गई है. हमने नीतीश पर विश्वास किया है, वह सीएम के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं.


फ़राज़ फातमी ने कहा कि अल्पसंख्यक को डरा के वोट लेने वाले राजद के लोग जान जाए कि अब मुस्लिम-यादव (MY) के नाम पर डराने वाले लोगों से अब मुसलमान अल्पसंख्यक डरने वाले नहीं हैं. किस तरह से राजद में टिकट बेचा जा रहा है, अगर कार्रवाई करना ही है यो तेजप्रताप पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता है. डिसिप्लिन के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.