ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर

ससुर चंद्रिका ने कहा- दामाद तेज प्रताप हैं पागल, सभी को भेजवा देंगे जेल

ससुर चंद्रिका ने कहा- दामाद तेज प्रताप हैं पागल, सभी को भेजवा देंगे जेल

15-Dec-2019 09:40 PM

PATNA: बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई मारपीट के बाद तेज प्रताप यादव के ससुर ने चंद्रिका राय ने कहा कि तेज प्रताप पागल हैं. इसको पागलखाना भेजने की जरूरत है. गंदी मानसिकता का आदमी हैं. तभी तो मेरे खिलाफ इस तरह का गंदा पोस्टर छपवाया हैं. चंद्रिका ने कहा कि इन सभी को जेल भेजवा देंगे. सभी के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे.

राबड़ी आवास पर जुटे चंद्रिका के समर्थक

ऐश्वर्या के साथ मारपीट की घटना के बाद राबड़ी देवी के आवास पर चंद्रिका राय के समर्थक जुट गए और नारेबाजी करने लगे. कुछ देर के बाद समझाने पर समर्थक शांत हुए. लेकिन समर्थकों में गुस्सा हैं. बेटी के साथ चंद्रिका राय राबड़ी आवास पर डटे हुए हैं.

तरस खा गए थे पिछली बार

चंद्रिका ने कहा कि यह परिवार गंदा काम करने वाला हैं. ऐसे परिवार के साथ मेरा संबंध हो गया है. मैं कुछ कह नहीं सकता हूं. मेरा मन टूट गया है. इनलोगों पर केस दर्ज कराएंगे. राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मियों का काम मेरे बेटी के साथ मारपीट करने का नहीं है. चंद्रिका ने कहा कि पिछली बार जब विवाद हुआ था तो मैं केस दर्ज करा रहा था. इस दौरान पुलिस ने कहा का था कि वारंट निकालना पड़ेगा और राबड़ी को गिरफ्तार करना पड़ेगा. इसके कारण मैंने तरस खाकर पिछली बार शिकायत नहीं की थी और छोड़ दिया था, लेकिन इन लोगों ने फिर मेरी बेटी के साथ मारपीट किया है.


राबड़ी पर मारपीट का लगाया आरोप

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बताई. ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया. राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया है. बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है.