ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

चंद्रशेखर एक मेंटल केस.. उनकी मानसिकता पशु के समान! शिक्षा मंत्री पर बीजेपी का बड़ा अटैक

15-Sep-2023 01:42 PM

By First Bihar

PATNA: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस को पोटैशियम साइनाइट बताने के बाद बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि चंद्रशेखर एक मेंटल केस हैं और उनकी मानसिकता पशुओं के समान है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री अराजकता का माहौल बनाए हुए हैं। आरजेडी के नेता और मंत्री सुनियोजित तरीक़े से इस तरह के बयान दे रहे हैं। तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनकी जमकर प्रशंसा करते हैं। ये लोग इस तरह की भाषा बोल रहे है, जिससे लगता है कि इनकी मानसिक स्तिथि ठीक नहीं है। सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी से इनको और बढ़ावा मिलता है।


वहीं बिहार में डेंगू से बिगड़ते हालात पर उन्होंने कहा है कि राज्य के मुख्य सचिव से लेकर डीएम भी इसके चपेट में हैं। सरकारी अस्पताल की दुर्दशा के कारण कोई भी व्यक्ति सरकारी अस्पताल में इलाज कराने नहीं जाना चाहता है। स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव कई विभाग की ज़िम्मेवारी ली है लेकिन इस सरकार में लूट कि खुली छूट है। वहीं राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अपराध की बढ़ती घटनाओं सरकार और मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है।