ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सिद्धू आउट, कन्हैया...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सिद्धू आउट, कन्हैया का नाम शामिल

08-Dec-2021 11:10 AM

DESK : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव सभी राजनैतिक पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं. इस चुनाव में जीतने के लिए हर पार्टी जोर आजमाइश में लगी है. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस स्टार प्रचारकों की फौज उतारेगी. 


इसी बीच कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. हैरानी वाली बात ये है कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं है. वहीं, दो महीने पहले कांग्रेस में आए कन्हैया कुमार का नाम इस लिस्ट में शामिल है.


नवजोत सिंह सिद्धू अपने बयानों से पार्टी को हमेशा मुश्किल में डालते रहते हैं. पंजाब कांग्रेस के कई नेता उनसे नाराज़ हैं. ऐसे में उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल न करने से सिद्धू एक बार फिर पार्टी के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर सकते हैं. 


वहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कन्हैया कुमार के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल है.  


कांग्रेस के अलावा बीजेपी भी इस चुनाव में जीत के लिए पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी प्रचार में उतारने जा रही है.