ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

चंदा मांगने पर भड़क गये रिटायर्ड दारोगा, जमकर हुआ बवाल, बेटे के साथ मिलकर करने लगे फायरिंग

30-May-2022 05:25 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: पूजा के चंदे को लेकर आज हाजीपुर में जमकर हंगामा हुआ। बात इतनी बढ़ गयी की यह फायरिंग तक पहुंच गयी। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र  के नारायणी नगर का इलाका रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहल्ले के लोग पूजा के चंदे को लेकर घर-घर जा रहे थे। लोगों से अपनी स्वेच्छा के अनुसार चंदा देने की बात कह रहे थे। लेकिन जब मुहल्ले के कुछ युवक रिटायर्ड दारोगा राजकुमार चौधरी के घर चंदा मांगने गये तो वे युवकों पर भड़क गये और गाली-गलौज करने लगे।


यही नहीं कुछ युवकों को पिअक्कड़ तक कह दिया जब युवकों ने ऐसा कहने से मना किया तब कुछ लड़कों को रुम में बंद कर दिया गया। जिसके बाद अन्य लड़के मुहल्ले में पहुंचे और इलाके के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही लोग रिटायर्ड दारोगा राजकुमार चौधरी के घर पहुंच गये जिसके बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया। बात पथराव तक पहुंच गयी दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया।


दारोगा और उनके बेटे पिस्टल लेकर घर से बाहर निकले और इलाके के लोगों पर फायरिंग करने लगे और लोगों को तलवार दिखाने लगे। बाप बेटे दोनों मिलकर धाय धाय फायरिंग करते दिखे। दोनों बाप बेटों के फायरिंग करते वीडियो किसी ने इस दौरान मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर पथराव और फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पथराव करती भीड़ पर रिटायर्ड दारोगा और उसके वकील बेटे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं और तलवार चमकाते दिख रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान गिरफ्तार बेटे ने चिल्ला चिल्ला कर खुद को वकील बताते हुए अपना आईडी कार्ड भी पुलिस को दिखाया। हालांकि पुलिस दोनों बाप बेटे को लेकर थाने गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।