देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप
23-Aug-2023 08:07 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इसे लेकर सभी देशवासियों और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। जिन्होंने पिछली असफलता को दरकिनार कर नए भारत का शंखनाद पूरे विश्व में करने का काम किया है।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज चंद्रयान-3 मिशन की सफलता ने हमें विश्व में चौथा देश होने का गर्व दिया है। इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा है कि आज चंद्रयान-3 को चांद पर पहुंचने में सफलता हासिल हुई है।
इसके अलावा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत ने दुनिया का पहला देश बनने का इतिहास रच दिया है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा की आज की कामयाबी नए भारत का सूर्योदय है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो बस ट्रेलर है आगे आगे देखिए कैसे भारत का डंका दुनिया में बजेगा। प्रधानमंत्री जी के शब्दों में "अब चंदा मामा दूर के नही हमारे लिए टूर के हो गए है"।