Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
05-Feb-2024 11:28 AM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की आज अग्नि परीक्षा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी विधानसभा पहुंचे हैं। जेएमएम और कांग्रेस के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण शुरू हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे। विश्वास प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद वोटिंग होगी।
दरअसल, जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे के बाद झारखंड में नई सरकार का गठन हुआ है। महागठबंधन की इस सरकार में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया है। चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी ईडी की कस्टडी में विधानसभा पहुंचे हैं। सदन में राज्यपाल सीपी राधाकृषणन का अभिभाषण चल रहा है।
फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई(एमएल) के विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद चंपई सोरेन विश्वास मत का प्रस्ताव लाएंगे। चंपई सोरेन आज अपने विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद वे 2 फरवरी को उन्होंने सीएम पद की शपथ लिया था।