Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार
03-Jul-2024 08:37 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री पद से चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा है। वही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के दावा किया है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना है। जल्द ही हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कब होगा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेने कहा कि गठबंधन ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है। हेमंत सोरेन को हमने गठबंधन का नेता चुना है। बता दें कि इस्तीफे से पहले सीएम हाउस में सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई थी। जिसमें यह तय हुआ कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान के टाइगर को आज चूहा बना दिया गया। आज फिर जेएमएम और हेमंत सोरेन का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जेएमएम के आदिवासी नेताओं के लिए यह वाक्या एक सबक है। वो सिर्फ शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने के लिए है ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं है।
