ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

चलती ट्रेन से गायब हुआ करोड़ों का सोना, बैग को तकिया बना सोया था यात्री

11-Nov-2022 09:21 AM

PATNA  : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सड़क - चौराहा पर लूट पाट, चोरी तो आम बात हो गई है अब अपराधी ट्रेनों में भी अपने इस मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। अभी जो ताजा मामला निकल कर सामने आ रहा है उसके मुताबिक अपराधियों ने कामाख्या एक्सप्रेस में करोड़ रुपए के जेवरात गायब होने की सुचना निकल कर सामने आ रही है।  


 दरअसल, बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। चलती ट्रेन से राजस्थान के व्यवसायी के एक करोड़ के सोने के जेवरात (दो किलो सोना) और दो लाख रुपये कैश गायब हो गए। यह घटना कामाख्या एक्सप्रेस में आरा से पटना के बीच में हुई। हालांकि, पुलिस को जांच में यह मामला संदेहास्पद लग रहा है। जिसके बाद व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है।


बताया जा रहा है कि, राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले व्यवसायी मनोज कुमार जैन ने पटना जंक्शन स्थित रेल थाने में केस दर्ज करवाया है कि उनका सोने के जेवरात से भरा एक बैग चलती हुई ट्रेन से गायब कर दिया गया है। साथ ही दो लाख नगद रुपए  की भी चोरी हुई है। व्यवसायी मनोज ने बताया कि वह असम के तपन नगर में व्यवसाय करते हैं। उनके पास दो बैग थे। एक में दो किलो सोना जबकि दूसरे में दो लाख नकद रुपए रखे थे। उन्होंने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि चोरी हुए  जेवरात उनकी खानदानी संपत्ति थी। उसे 100 पटीदारों के बीच बांटने के लिए वे ले जा रहे थे। दो बैग को उन्होंने अपने सिर के नीचे रखा था। आरा तक दोनों बैग थे। उसके बाद बैग की चोरी हो गई। 


वहीं, इस मामले में प्रभारी रेल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि व्यवसायी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि हर बार व्यवसायी अपना बयान बदल रहा है। यह मामला गबन का भी लग रहा है। पूछताछ और छानबीन पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पटना और आरा दोनों जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में अब तक कोई भी संदिग्ध बैग ले जाते नहीं दिखा है।