ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / चलती ट्रेन पर फायरिंग...आनंद विहार से पुरी जा रही थी नंदन कानन एक्सप्रेस

चलती ट्रेन पर फायरिंग...आनंद विहार से पुरी जा रही थी नंदन कानन एक्सप्रेस

05-Nov-2024 08:57 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली के आनंद विहार से पुरी जा रही 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चलती ट्रेन में किसी ने गोलियां चला दी। फायरिंग से कोच के शीशे में छेंद हो गया। घटना ओडिशा के भद्रक जिले के चरम्पा स्टेशन के पास की है। 


हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामले की छानबीन शुरू की। रेलवे की ओर से कहा गया कि आरपीएफ के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को सुरक्षित पुरी तक ले गए। 


रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन के गार्ड ने यह सूचना दी थी कि खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया है। ट्रेन सुबह 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई थी और कथित गोलीबारी पांच मिनट बाद हुई। इस घटना से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। ट्रेन में सवार यात्री पूरी तरह दहशत में आ गए। यात्रियों को यह लगने लगा था कि कही ट्रेन में डकैती तो नहीं होने वाली है।