ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / चलती कार में इंटर की छात्रा से रेप, सोनू बनकर मोहम्मद शाहरूख ने...

चलती कार में इंटर की छात्रा से रेप, सोनू बनकर मोहम्मद शाहरूख ने किया गंदा काम

27-Oct-2024 04:03 PM

By First Bihar

DESK: झारखंड के गढवा में चलती कार में एक छात्रा के साथ रेप किया गया। पीड़िता गढ़वा में अपने नाना-नानी के घर रहती थी। वो बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। औरंगाबाद के ही मोहम्मद शाहरूख ने सोनू बनकर पहले उसे अपने जाल में फंसाया फिर पीछा करते हुए गढ़वा पहुंच गया जहां चलती कार में उसके साथ गंदा का किया। 


बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद जिले के सारीसंडा के रहने वाले मोहम्मद शाहरुख नामक युवक ने सोनू बनकर औरंगाबाद के ही कुटुम्बा थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की से किसी तरह दोस्ती कर ली। फिर उसे आए दिन तंग करने लगा। युवक के रवैय्ये से तंग आकर लड़की अपनी नानी के घर रहने चली गयी। छात्रा की नानी का घर झारखंड में है। जहां गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में वो रहकर इंटर की पढाई करने लगी। 


इस बात का पता शाहरुख को चल गया फिर क्या वो उससे मिलने गढ़वा पहुंच गया। लड़की जब कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी तभी उसे जबरन कार में बिठा लिया और चलती कार में उसके साथ गंदा काम किया। घटना गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 की है। जब छात्रा घर नहीं लौटी तब नाना-नानी काफी परेशान हो गये। नतिनी को ढूंढने के लिए वो निकल पड़े तभी एनएच 343 पर गुलेरिया ढोंढ़ा के पास एक काले रंग की कार पर नजर गई। कार के अंदर झांककर देखा तो उनकी नतिनी अचेतावस्था में पड़ी हुई थी। 


छात्रा के परिजनों ने कार सवार शाहरूख और गाड़ी के ड्राइवर तौकीर अंसारी उर्फ फरहान को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किये जाने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से शाहरूख और तौकीर को जेल भेज दिया गया।