ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / चल यार धक्का मार: ऐन वक्त पर जवाब दे जाती है पुलिस वैन,...

चल यार धक्का मार: ऐन वक्त पर जवाब दे जाती है पुलिस वैन, मुंह चिढ़ाकर निकले जाते हैं बदमाश, ऐसे हाईटेक होगी बिहार पुलिस?

06-May-2023 12:19 PM

By First Bihar

AURANGABAD: बिहार की सरकार राज्य की पुलिस को हाईटेक बनाने का लाख दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। संसाधनों की घोर कमी से जूझ रहे पुलिस विभाग को तब भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है, जब वह अपराधियों का पीछा कर रही होती है और ऐन मौके पर उनकी गाड़ी जवाब दे जाती है। जर्जर गाड़ियों के कारण पुलिस को नाकामी का सामना करना पड़ता है और अपराधी पुलिस को मुंह चिढ़ाकर आराम से निकल जाते हैं। ताजा तस्वीर औरंगाबाद से सामने आई हो, जो बिहार पुलिस की हालत को बताने के लिए काफी है।


दरअसल, औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने की गाड़ी धक्का मार बन गई है। हालत यह है कि इमरजेंसी के वक्त भी पुलिस वैन बिना धक्का दिए स्टार्ट नहीं होती है। सरकार बिहार पुलिस को हाईटेक बनाना चाहती है लेकिन वाहनों की दुर्दशा के कारण पुलिस को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। मामला दाउदनगर थाना से जुड़ा है। 


दाउदनगर थाने के जवान गश्ती पर जा रहे थे, लेकिन जब उनकी वैन स्टार्ट नहीं हुई तो वे गाड़ी को धक्का लगाने लगे। इस नजारे को जो भी देख रहा था, उसका यही कहना था कि खटारा गाड़ी से पुलिस बदमाशों को कैसे पकड़ पाएगी। सरकार बिहार में पुलिस को हाईटेक बनाने की बात करती है तस्वीरें कुछ और बयां कर रही है। पुलिस के जवानों द्वारा धक्का देकर पुलिस वैन को स्टार्ट करने के वीडियो सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करने के लिए काफी है।