BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
02-Apr-2023 04:34 PM
By First Bihar
SARAN: सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत पतीला गांव में एक युवक को कुछ युवकों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस बात की सूचना मिलते ही परिजन युवक को बचाने के लिए पहुंचे जहां बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से चार लोग घायल हो गये। आनन-फानन में चारों लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां गंभीर स्थिति को देखते अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चाकू लगने से घायल हुए लोग कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव के रहने वाले हैं।
जिनकी पहचान जितेंद्र राम के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश राम, रामदेव राम के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम, प्रशांत राम के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और शंकर राम के 36 वर्षीय पुत्र जयराम के रूप में हुई है। पीएमसीएच रेफर किए जाने वालों में कमलेश राम, जितेंद्र राम एवं जयराम शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।