ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
02-Mar-2021 06:08 PM
By RANJAN
SASARAM: अपराधियों द्वारा एक युवक से चाकू मारकर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना परसथुआ ओपी के रूपीबांध गांव की है। बताया जाता है कि सुनील राम जब अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया और पास रखे एक लाख 10 हजार कैश लूटकर भाग निकले। जिसके बाद उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।


घटना से आक्रोशित लोग इस दौरान एनएच-30 पर उतर गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान यातायात बाधित हो गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

परिजनों की माने तो पीड़ित सुनील राम जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते है। जमीन के संबंध में ही उन्हें फोन आया था और प्लॉट पर चलने के लिए बुलाया गया था। तभी वे कोचस से रुपी बांध पहुंचे। सुनील राम जब पैदल जा रहे थे तभी चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और पास रखे एक लाख दस हजार रुपया छिन लिया गया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल घायल युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस इस पूरे मामले की छाबनीन कर रही है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।