Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Nov-2022 07:27 PM
JHARKHAND: दिल को दहला देने वाली खबर झारखंड से आ रही है, जहां एक युवक ने अपनी ही मंगेतर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गुमला के मसिया थाना क्षेत्र के सरुडा गांव की है। हत्या की इस वारदात के बाद युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को आरोपी युवक अचानक युवती के घर पहुंच गया और उसके सीने में चाकू से लगातार 20-25 वार कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक युवती की पहचान सिमडेगा जिले के कुरडेग की रहने वाली जेनेविभा तिर्की के रूप में हुई है। जेनेविभा तिर्की जीएनएम के पद पर सदर अस्पताल सिमडेगा में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने से जेनेविभा तिर्की अपने किसी रिश्तेदार के घर रह रही थी। करीब पांच महीने पहले उसकी सगाई रायडीह के सिकोई निवासी अरविंद कुजूर के साथ हुई थी। सगाई के बाद से अरविंद अक्सर अपनी मंगेतर जेनेविभा से मिलने के लिए आता था।
सोमवार की शाम चार बजे अरविंद जेनेविभा से मिलने के लिए पहुंचा था। घर में घुसते ही अरविंद ने अपनी मंगेतर जेनेविभा पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ उसने 20 से 25 वार जेनेविभा के सीने पर कर दिया। जेनेविभा खून से लखपथ होकर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। आनन फानन में जेनेविभा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मंगेतर की हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अरविंद ने जेनेविभा की हत्या क्यों की। परिजनों की मानें तो अरविंद आए दिन अपनी मंगेतर जेनेविभा के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट करता रहता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।